Tuesday 6 October 2015

Rajaji National Park

राजाजी राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड 

                                                            

राजाजी राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना सन 1983 को तीन अभयरण्ड्यों - मोतीचूर , पीला  व राजाजी को मिलकर की गयी थी। 820.42 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला यह उद्यान देहरादून , हरिद्वार तथा पौड़ी गढ़वाल जिलों में फैला है। इस उद्यान का नाम स्व. राजीव गाँधी की पहल पर स्वतंत्र भारत के  गवर्नर सी. राजगोपालाचारी के नाम पर रखा गया है। 

राजाजी पार्क का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 4.01 डिग्री सेल्सियस है। इस पार्क में 23 प्रकार के स्तनधारी तथा 313 प्रकार के पक्षी पाये जाते हैं। जिनमें शेर , एशियाई हाथी , चीता , नील गाय , साम्भर , चीतल , बारहसिंघा , जंगली सूअर , मोर , बन्दर प्रमुख हैं। 

जंगली सूअर


शेर


चीतल


चीता


सांभर


नील गाय


बन्दर 

यहाँ विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों में साल , खैर , शीशम , झींगन , खरपट , बाकली , सैन , चीड़ , सिरस , रोहणी , अमलतास , सागौन आदि प्रमुख हैं। 


चीड़


साल


शीशम

अमलतास

राजाजी पार्क का मुख्यालय देहरादून में है। 


No comments:

Post a Comment